Skip to main content

मोटिवेशन मंत्र

 

जिस प्रकार देव मंत्र होते हैं। जिनके जप करने से और ध्यान करने से देवताओं का संपर्क और वातावरण में एक सकारत्मक पक्ष जागरूक होता हैं। जीव हो या मानव या वृक्ष सदैव ज्ञान और उत्तम सहयोग और विचारो और कर्मो के आदान प्रदान से कड़ी दर कड़ी विकास होते रहता हैं। जीवन का सार है कि बच्चा है या आदमी या युवा जैसा ज्ञान वैसा विकास।
जिस प्रकार शरीर की मांस पेशियों को खुराक की जरूरत हैं जिससे मांस पेशियों का विकास बेहतर हो सके और शरीर किसी भी आंतरिक और बाहरी मेहनत के लिए मजबूत बनकर रह सकें ठीक वैसे ही मस्तिष्क को सकारत्मक मोटिवेशन अर्थात सकारत्मक विचारो का सहयोग और साथ समय समय पर चाहिए। जिससे कि युवाओ से के बुजुर्गो और अन्य सभी को अपने जीवन के मार्ग में किसी भी बुरे और नकरात्मक समय मे मस्तिष्क को बेहतर विचारो की खुराक मिल सके।
अक्सर गांव देहात हो या मंदिर मस्जिद हो या अन्य धार्मिक और सामाजिक स्थल हो सभी जगह भजन सन्त वाणी गुरु वाणी प्रवचन से लेकर लेक्चर और अन्य ना ना प्रकार से इंसान के दिल और दिमाग अर्थात जीवन के दुखों के अनुभवों को अपने मस्तिष्क और मन से निकाल कर बल और बुद्धि का प्रवाह मस्तिष्क की हर कोशिका में बह सके। 
जीवन का मार्ग संघर्षो और अनगिनत सकारत्मक और नकारात्मक विचारों से भरा होने के कारण। कभी सांसारिक मानसिक भौगोलिक, सामाजिक व पारिवारिक व जीवन के लक्ष्य को लेकर इंसान और विशेष कर युवा जोकि अपने छात्र जीवन से आने वाले भविष्य को साधने में दिन रात पढ़ता है और अपने मन व मस्तिष्क को परीक्षाओ के लिए तैयार करता है। वही समय समय पर तन के साथ मन को मोटिवेशन नामक विशेष मानसिक पावर बूस्टर की अतिआवश्यकता है जो बुरे से बुरे समय मे भी युवाओ से लेकर हर उम्र और वर्ग को दिमागी ताकत मिलती हैं उसे ही मोटिवेशन कहते हैं।
मोटिवेशन में मोटिवेटर के जीवन अनुभवों के साथ साथ विशेष विचारो और संसार मे जीने के अनुभावो को मोटिवेशन सेमिनार और अन्य विशेष कार्यक्रमो में मंचो और ग्रुप में या ऑफ लाइन या ऑनलाइन या वीडियोस या पॉडकास्ट व वेबनैर के माध्यम से आज डिजिटल के युग मे युवाओ और मोटिवेशन को पसन्द करने वाले के पास पहुँचाया जाता हैं। 
मोटिवेशन से इंसान बड़े से बड़े दुख और बुरे वक्त के साये से या कैद से अपने मस्तिष्क और विचारो को निकाल सकता हैं। 
मोटिवेशन ही वो मुख्य पायदान है जहाँ से युवाओ को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान की आवश्यकता हैं। 
मैं सदैव युवाओ के साथ हर मुसीबत में एक मोटिवेशन स्पीकर ट्रेनर और लाइफ कोच के रूप में खड़ा रहता हूँ। 
साथ ही मेरे लेख और वीडियोस युवाओ को लक्ष्य निर्धारण से लेकर लक्ष्य प्राप्ती तक भी मदद के लिए सदैव तैयार रहता हैं। 
मैंने 1995 से जीवन का पहला जॉब भी प्राइवेट स्कूल में टीचर के साथ सदैव बच्चो को पढ़ाई हो या खेल सदैव मोटिवेट किया।
आज भी मैं बस में सफर कर रहा हूँ या हवाई जहाज या ट्रैन में सदैव यदि पास में युवा बैठा है तो मैं लंबे सफर में मोटिवेशन के कुछ टॉपिक्स या मंत्र अवश्य देता हूँ। जिससे मिलने वाले के जीवन में सदैव कुछ न कुछ तो फर्क पड़ता है। 
शेर जंगल का राजा शरीर से नही बल्कि अपने मन और आत्मबल के कारण हैं वार्ना बड़ा तो हाथी हैं। 
शेर का शरीर जितना छोटा है उतना ही शेर का न आत्मविश्वास और मस्तिष्क की मजबूती का ही कारण है कि आज शेर जंगल का राजा हैं।
जीवन मे अक्सर लोग मोटिवेशन  को ज्यादा महत्व नही देते लेकिन  यदि महत्व देते है तो उसका फायदा अवश्य मिलता हैं। यही मोटिवेशन का जीवन में  सार हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

दहेज प्रथा

 आज की पोस्ट का शीर्षक है। दहेज प्रथा। लड़की और लड़के के जन्म से ही एक शब्द को जन्म मिल जाता हैं और वो शब्द हैं दहेज।  सदियों से इस दहेज शब्द ने कितने ही तांडव किये हैं और कही शांति के साथ परिवारों को संबल दिया।  जीवन की यात्रा में जब बच्चे बड़े होते हैं तो विरासत में मिली रीति और रिवाजो की धरोहर के मुताबिक यौवन में कदम रखती संतानों को वैवाहिक संबंधों में बांधने और संसार मे ग्रहस्थ जीवन को संबल देने के लिए विवाहो को संपादित किया जाता हैं।  सदियों से इस वैवाहिक परम्परा में दहेज अर्थात पिता अपनी पुत्री को जोकि जीवन के नए वैवाहिक क्षेत्र में कदम रखने जाती हैं तब पिता के घर से पुत्री के घर ससुराल के लिए कुछ आवश्यक वस्तुओं व नीतियों का संग्रह दिया जाता था जोकि उस समय के मुताबिक धातुओं में ही होता था।  जैसे उस समय सोना,चांदी,पीतल,तांबा, कांसा, और मिट्टी व लकड़ी के साथ साथ कपड़े आदि सहयोग वस्तुओं को देने की परंपरा थी।  इस परंपरा का कारण था कि पिता अपनी पुत्री को अपनी हैसियत के मुताबिक कुछ सहयोग और वो भी आवश्यक सामग्री और वस्तुएँ।  जीवन का सार और समय बदला। धातुओं क...

आजका युवा और युग

  दोस्तों यह लेख मैं एक स्टडी और काफी रिसर्च के बाद लिख रहा हूँ।  विदेश की एक मैगज़ीन और वेबसाइट व संगठन ने एक स्टडी की जिसमे पाया कि पहले आर्थिक सक्षमता नही थी। ज्यादतर आबादी गरीब थी। लेकिन वर्धश्रम नही थे। बुजुर्गो की अवहेलना नही होती थी। युवा या पिछली पीढ़ी बुजुर्गो का सन्मान करती थी। जबकि आज आर्थिक सक्षमता ज्यादा हैं धरती की बड़ी आबादी आज रोजगार और धन से शारोबार हैं। हर प्रकार की सम्पनता हैं। धन और लाइफ स्टाइल भी अत्यधिक परिपक्व हैं।  नारी पढ़ लिख गयी। बच्चो को बड़े और उम्दा स्कूलों और कॉलेजो में शिक्षा भी दी। कच्चे घरो से आज ऊंचे और बड़े व लग्जरी व गाड़ी घोड़े व तमाम तरह की सुविधाएं मिल गयी लेकिन क्या आज का युग व आज के हम लोग पहले की तुलना में सुखी हैं।  क्या नारी के  शिक्षित होने और पर्दा प्रथा खत्म होने व नर के बराबर हक्क और आजादी से दुनिया सुखी हैं।  क्या बच्चो को माता पिता अपना निवाला मुँह से निकाल कर बड़े और महंगे स्कूलों और कॉलेजो में शिक्षा और अपने सपनो की कुर्बानी देकर आज बेटे बेटियों का आराम माता पिता को मिल रहा हैं।  क्या पति दिन रात मेहनत और हाल...

जीवन के दो वर्ग।

जीवन मे दो वर्ग हैं।   इंसान वही आगे बढ़ता है जो समय के मुताबिक चलता हैं। समय के मुताबिक अगर आप चल पड़े तो समझो आपका लक्ष्य हो या जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आप सफल हो सकते हैं।  जीवन मे सदैव याद रखना कर्म अवश्य फलता हैं। कर्म दो तरह के होते है। वर्तमान और भविष्य निकट दृष्टि और दूर दृष्टि। निकट दृष्टि में आज पर इंसान जीता हैं। जोकि 90% स्वयं के लिए हो गया। जिसमें किसी भी प्रकार के बिना लक्ष्य के जीवन को जीना जिसमे धन ही केंद्र और जीवन का मुख्य सार ही संसार की भौतिकता को भोगने के लिए स्वयं को सबसे आगे रखता हैं। इस प्रकार का जीवन इंसान में ही नही वरण जीव जंतुओं और पशु पक्षियों में भी होता हैं। आप कभी अपने आसपास ध्यान से देखना की वनस्पति के कितने वर्ग हैं।  तो आप पाएंगे कि एक वर्ग हैं जिसको बेल लता झाड़ झखाड़ और खेती की फसलें यही कुछ दिनों और महीनों में उग जाते हैं। लेकिन आपने जल्दी उगने वाले इस वर्ग का यदि सम्पूर्ण विवेचन करो तो आप पाएंगे कि किस्म और क्विलिटी के साथ साथ मुख्य गुणवत्ता भी साधारण से नीचे ही होती हैं। साथ ही इस वर्ग का जीवन चक्र भी ज्यादा लंबा नही होता।...