Skip to main content

पैसा बड़ा या समय

 पैसा बड़ा या समय अगर जिस दिन इस विषय को समझ लोगे समझो सबकुछ समझ गए लेकिन इसको समझते समझते समझते जिंदगी बीत जाती हैं लेकिन हम पैसो को बड़ा मानने में लगे रहते हैं। 

अगर पैसा बड़ा होता तो अस्पताल जाने वाले कि जब मौत होती हैं। तो लोग कहते हैं कि पूरी जिंदगी खाने और पीने पर ध्यान नही दिया और आखिर इस पैसे से जीवन नही बचा। जबकि अगर शांति से जीवन जीते हुए दो रुपये कम काम लेता तो क्या फर्क पड़ता।

लेकिन अब क्या हो जब समय बीत गया। समय रहते अगर चेत जाता तो शायद स्वस्थ्य ठीक रहता। समय रहते अगर इलाज लेता  तो शायद बच जाता। समय के अनुसार खान पान पर ध्यान दिया होता तो शायद बीमारी नही लगती। समय के साथ यदि आराम को तव्वजो देता तो शायद आज अस्पताल आने की या जाने की नोबत नही आती।
ऊपर लिखी इन लाइन में पैसा और समय ज्यादा किसका जिक्र हुआ वो बड़ा। इसका निर्णय मैं नही आप स्वयं कर दोगे। 
पैसो से आप खाना खरीद सकते हैं लेकिन अगर आप एक बार भर पेट खाना खा चुके हैं तो अब यही कहोगे। की चल बता क्या खायेगा अभी लेकर आता हूँ। तब एक ही उतर मिलेगा की नही अब रहने दे भूख नही हैं। 
जब इंसान की उम्र बीत जाती है और बालों में सफेदी छा जाती हैं तो उसको आप कितने भी पैसे खर्च कर दो जवानी वापस नही ला सकते। तब वो आदमी कहता है कि इन पैसो के चक्कर और रात दिन की पैसे जोड़ने के चक्कर मे शरीर पर ध्य्यन नही दिया आज बूढा हो गया हूँ। जबकि मेरी उम्र का ही सुरेश हैं आज भी मुझसे छोटा लगता हैं। मैं जब भी उसको बोलता की चल पार्ट टाइम चलते हैं तब बोलता था कि रहने दे शरीर को मार कर पैसो से क्या करना। उसकी वो बाते आज मुझे समझ मे आ रही है।
समय पर अगर किसान खेती नही करे और बाद में अगर बैंक पूरा घर आजाये तो भी फसल का समय वापस नही आ सकता।
बालक बड़े होने के बाद भले करोड़ो रुपये आ जाओ लेकिन वो बचपन पढ़ने की उम्र वापस नही आ सकती।
कभी कभी मैं गली मोहल्ले में औरतों आउट मार्किट में लोगो को देखता हूँ जो 5 रुपयो के लिए दो घंटे बक बक करेंगे। भले समय बिता जा रहा हैं।
मुकेश अम्बानी को किसी ने कहा था कि अगर आपका 2000 हजार का नोट अगर गिर जाए तो क्या करोगे। क्या आप 2000 का नॉट उठाओगे। 
तब मुकेश अम्बानी ने कहा कि नही 2000 उठाने में झुककर लेने में जो समय लगेगा उसी समय को मैं आगे बढ़  कर 2 करोड़ का काम फायदे के लिए भागूंगा।
पैसा आदमी को बड़ा नही बनाता आदमी बड़ा बनता हैं समय से। समय बड़ा बलवान है न कि पैसा बड़ा बलवान। 
आपको पैसा इसलिए बड़ा लग रहा है क्योंकि आप समय के चक्र और समय की कीमत को समझ नही पा रहे हैं। समय के अनुसार ही बाजार में रुपयो से लेकर सोना चांदी और अनाज से लेकर हर वस्तु की कीमत घटती और बढ़ती हैं।
ठीक समय पर छूटने वाली बस,ट्रैन या हवाई जहाज को पकड़ने में अगर आप 5 मिनट की देरी कर दोगे तो समझो आपका बैग भरा रुपया भी उसको वापस नही ला सकता। भले 5 मिनट बाद पचास लाख के टिकट बिक सकते थे लेकिन ठीक समय पर निकलना जरूरी है। 
सूर्य तारे ग्रह नक्षत्र और जलवायु और जन्म मरण लाखो करोड़ो और खजाने देने के बाद भी समय नही बदल सकते।
अतः आजके बाद यदि आपको जीवन मे ऊपर जाना हैं तरक्की करनी हैं तो समय को तव्वजो दे। समय से ही पैसे का बल बढ़ता हैं। 
जिस छात्र ने पढ़ने के समय बचपन मे पढ़ाई को समय दिया आज वो कलेक्टर हैं पैसा आज मिल रहा हैं। जो उस समय पैसो के चक्कर मे लग गए वो आज दिहाड़ी कर रहे हैं।

इसलिए अब आप कैसे अपना समय और पैसे के बीच के अंतर को समझते है आप ही जाने।

Comments

Popular posts from this blog

दहेज प्रथा

 आज की पोस्ट का शीर्षक है। दहेज प्रथा। लड़की और लड़के के जन्म से ही एक शब्द को जन्म मिल जाता हैं और वो शब्द हैं दहेज।  सदियों से इस दहेज शब्द ने कितने ही तांडव किये हैं और कही शांति के साथ परिवारों को संबल दिया।  जीवन की यात्रा में जब बच्चे बड़े होते हैं तो विरासत में मिली रीति और रिवाजो की धरोहर के मुताबिक यौवन में कदम रखती संतानों को वैवाहिक संबंधों में बांधने और संसार मे ग्रहस्थ जीवन को संबल देने के लिए विवाहो को संपादित किया जाता हैं।  सदियों से इस वैवाहिक परम्परा में दहेज अर्थात पिता अपनी पुत्री को जोकि जीवन के नए वैवाहिक क्षेत्र में कदम रखने जाती हैं तब पिता के घर से पुत्री के घर ससुराल के लिए कुछ आवश्यक वस्तुओं व नीतियों का संग्रह दिया जाता था जोकि उस समय के मुताबिक धातुओं में ही होता था।  जैसे उस समय सोना,चांदी,पीतल,तांबा, कांसा, और मिट्टी व लकड़ी के साथ साथ कपड़े आदि सहयोग वस्तुओं को देने की परंपरा थी।  इस परंपरा का कारण था कि पिता अपनी पुत्री को अपनी हैसियत के मुताबिक कुछ सहयोग और वो भी आवश्यक सामग्री और वस्तुएँ।  जीवन का सार और समय बदला। धातुओं क...

अकेलापन

अकेला शब्द शायद आप ने हजारों बार सुना होगा। लेकिन कभी गौर किया कि अकेला शब्द में ऐसी कौनसी तासीर हैं जो बड़ा अटपटा और बेहद डरावना शब्द लगता हैं। अकेला यानी किसी का साथ नही,अकेला मतलब कोई साथ नही,अकेला मतलब सृष्टि में बिल्कुल अकेला और निरीह नितान्त अकेला। दुनिया मे जो व्यक्ति बिल्कुल अकेला होता हैं,अकेला पड़ जाता हैं। अकेला हो जाता हैं। तो समझो संसार उसको सबसे नीच,असफल,बेइज्जत व कम बुद्धि वाला काम मानते हैं। लेकिन संसार शायद भूल कर रहे हैं कि अक्सर अकेला शब्द वो शब्द हैं जो संसार को सार देता हैं। संसार मे शायद ही कोई हुआ हैं जो अकेलेपन से नही गुजरा हो। या जिसने अकेलेपन को नही जिया हो। लेकिन जिस अकेलेपन को लोग बुरा कह रहे है। अक्सर यह वो लोग कहते है जो मन और विचारों से इतने कमजोर होते हैं। जिनकी बुद्धि निम्न व इतनी कमजोर होती हैं जो बिना साथ के बिना पार्टी या माफिल के या बिना झुंड के नही रह सकते। यानी ऐसे लोग साधारण सोच और साधारण विषय की परिभाषा को इंगित करते हैं। अक्सर जिनका दिल,मन और विचार कुंठित होते है उनको अकेलापन एक जेल लगता हैं। उनको अकेलापन काटने को दौड़ता हैं। उनको अकेलापन खटक...

आजका युवा और युग

  दोस्तों यह लेख मैं एक स्टडी और काफी रिसर्च के बाद लिख रहा हूँ।  विदेश की एक मैगज़ीन और वेबसाइट व संगठन ने एक स्टडी की जिसमे पाया कि पहले आर्थिक सक्षमता नही थी। ज्यादतर आबादी गरीब थी। लेकिन वर्धश्रम नही थे। बुजुर्गो की अवहेलना नही होती थी। युवा या पिछली पीढ़ी बुजुर्गो का सन्मान करती थी। जबकि आज आर्थिक सक्षमता ज्यादा हैं धरती की बड़ी आबादी आज रोजगार और धन से शारोबार हैं। हर प्रकार की सम्पनता हैं। धन और लाइफ स्टाइल भी अत्यधिक परिपक्व हैं।  नारी पढ़ लिख गयी। बच्चो को बड़े और उम्दा स्कूलों और कॉलेजो में शिक्षा भी दी। कच्चे घरो से आज ऊंचे और बड़े व लग्जरी व गाड़ी घोड़े व तमाम तरह की सुविधाएं मिल गयी लेकिन क्या आज का युग व आज के हम लोग पहले की तुलना में सुखी हैं।  क्या नारी के  शिक्षित होने और पर्दा प्रथा खत्म होने व नर के बराबर हक्क और आजादी से दुनिया सुखी हैं।  क्या बच्चो को माता पिता अपना निवाला मुँह से निकाल कर बड़े और महंगे स्कूलों और कॉलेजो में शिक्षा और अपने सपनो की कुर्बानी देकर आज बेटे बेटियों का आराम माता पिता को मिल रहा हैं।  क्या पति दिन रात मेहनत और हाल...