Skip to main content

मुश्किल दौर ही हमारा विकास का समय

 मुझे नहीं पता कि मेरी लाईफ़ की स्टोरी क्या होगी लेकिन उसमें ये कभी नहीं लिखा होगा - “मैंने हार मान ली”। - मैं अपने जीवन मे लगातार संघर्ष करते हुए जीवन के लक्ष्यों और आयामो को तय करने में लगा हुआ रहूंगा। चाहे उसके लिए कितना ही बुरा दौर आ जाए।

मुश्किल दौर ही हमारा  विकास का दौर हैं। विकास भले अंदरूनी हो या बाहरी। अक्सर बुरे दौर का फायदा यह हैं कि डिस्टर्ब करने वाले रिस्तेदार, दोस्त और चाहने वालो की टेंशन खत्म। यानी हमारा शून्य काल यानी जिसका मतलब जहाँ सबकुछ छूट जाता हैं। 

जिसमे केवल आप और आपकी तकलीफे बुरे दौर की अनगिनत समस्याए। अब आपको शांति से बैठ कर एक नई और अनुभव के संग्रह की यात्रा को शुरू करना। 

पहले आपके पास जीवन का अनुभव नही था लेकिन अब आपके पास जीवन की अनगिनत ठोकरों का अनुभव हैं। कमजोर मन और कमजोर दिल को मजबूत बनाने का समय हैं। अनगिनत थपेड़ो से उबरने का समय हैं। 

क्योकि अक्सर उत्तम रास्तो और इरादों वाले लोगो को ही संसार मे सबसे ज्यादा तकलीफ और ठोकरे मिलती हैं। उत्तम लक्ष्यों से भटकाने की पुर जोर कोशिश तो विपक्ष करेगा ही।

याद रखो जब तक आपका मजबूत विपक्ष नही हैं। समझो आप कुछ नही हो। जीवन के विशेष दौर को आप सदैव संघर्ष के दौर के रूप में पाओगे। 

क्योकि इस दुनिया मे जिसने जितना विकास किया हैं उतना उसकव संघर्ष और तिरिस्कार दुनिया से पहले मिला हैं। जितना अपमान और तिरिस्कार आपको मिलेगा आपका मन और दिल मजबूत होगा। जज्बात का खत्म होना आज के संसार मे आवश्यक हैं।

ध्य्यन रखो जीवन मे ज्ञान के लिए सदैव अपने मन वचन और कर्म के चक्षु चैबीसो घण्टे खुले रखो।

क्योकि खुशियों का दौर हमेशा किसी संग्रह का उपयोग होता हैं। और संघर्ष किसी भी खुशियों का संग्रह करने के लिए होता हैं।

सदैव याद रखना दोनों तरफ का समय बीतता हैं। अच्छा समय हो या बुरा बीतेगा दिनों तरह का समय इसलिए सदैव चलते रहो। अच्छा हैं कि आप जब यह पोस्ट पढ़ रहे हो तब आपका बुरा समय हो क्योकि यह गुजरेगा तब अच्छा समय आयेगा। अच्छा समय गुजरा तो बुरा समय ही आएगा। अतः जब भी कभी खेल भले जिंदगी का हो या खेलने वाला कठिन पक्ष को पहले चुनना क्योकि कठिन और संघर्ष ही आपको संसार और खेल व जिंदगी के नियमो से रूबरू करवायेगा।  

  जीवन का कठिन दौर भले वो शिक्षा का हो या रिस्तो का अक्सर अत्यन्त गंभीर विषयो को हल करना सिखाता हैं। अगर आपको जीवन में सदैव विशेष बनना है तो हमेशा मुस्किलो से सामना करो। 

क्योकि आराम की आशा तो कमज़ोर और नादानों को होती हैं। अक्सर इजज्जत बुरा दौर और कठिन काल ही बनाते हैं। 

लगे रहो जीवन के कठिन समस्याओ को हल करने में। जीवन का सार एक दिन आपको सबसे आगे खड़ा करेगा। यही सृष्टि का नियम हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आजका युवा और युग

  दोस्तों यह लेख मैं एक स्टडी और काफी रिसर्च के बाद लिख रहा हूँ।  विदेश की एक मैगज़ीन और वेबसाइट व संगठन ने एक स्टडी की जिसमे पाया कि पहले आर्थिक सक्षमता नही थी। ज्यादतर आबादी गरीब थी। लेकिन वर्धश्रम नही थे। बुजुर्गो की अवहेलना नही होती थी। युवा या पिछली पीढ़ी बुजुर्गो का सन्मान करती थी। जबकि आज आर्थिक सक्षमता ज्यादा हैं धरती की बड़ी आबादी आज रोजगार और धन से शारोबार हैं। हर प्रकार की सम्पनता हैं। धन और लाइफ स्टाइल भी अत्यधिक परिपक्व हैं।  नारी पढ़ लिख गयी। बच्चो को बड़े और उम्दा स्कूलों और कॉलेजो में शिक्षा भी दी। कच्चे घरो से आज ऊंचे और बड़े व लग्जरी व गाड़ी घोड़े व तमाम तरह की सुविधाएं मिल गयी लेकिन क्या आज का युग व आज के हम लोग पहले की तुलना में सुखी हैं।  क्या नारी के  शिक्षित होने और पर्दा प्रथा खत्म होने व नर के बराबर हक्क और आजादी से दुनिया सुखी हैं।  क्या बच्चो को माता पिता अपना निवाला मुँह से निकाल कर बड़े और महंगे स्कूलों और कॉलेजो में शिक्षा और अपने सपनो की कुर्बानी देकर आज बेटे बेटियों का आराम माता पिता को मिल रहा हैं।  क्या पति दिन रात मेहनत और हाल...

दहेज प्रथा

 आज की पोस्ट का शीर्षक है। दहेज प्रथा। लड़की और लड़के के जन्म से ही एक शब्द को जन्म मिल जाता हैं और वो शब्द हैं दहेज।  सदियों से इस दहेज शब्द ने कितने ही तांडव किये हैं और कही शांति के साथ परिवारों को संबल दिया।  जीवन की यात्रा में जब बच्चे बड़े होते हैं तो विरासत में मिली रीति और रिवाजो की धरोहर के मुताबिक यौवन में कदम रखती संतानों को वैवाहिक संबंधों में बांधने और संसार मे ग्रहस्थ जीवन को संबल देने के लिए विवाहो को संपादित किया जाता हैं।  सदियों से इस वैवाहिक परम्परा में दहेज अर्थात पिता अपनी पुत्री को जोकि जीवन के नए वैवाहिक क्षेत्र में कदम रखने जाती हैं तब पिता के घर से पुत्री के घर ससुराल के लिए कुछ आवश्यक वस्तुओं व नीतियों का संग्रह दिया जाता था जोकि उस समय के मुताबिक धातुओं में ही होता था।  जैसे उस समय सोना,चांदी,पीतल,तांबा, कांसा, और मिट्टी व लकड़ी के साथ साथ कपड़े आदि सहयोग वस्तुओं को देने की परंपरा थी।  इस परंपरा का कारण था कि पिता अपनी पुत्री को अपनी हैसियत के मुताबिक कुछ सहयोग और वो भी आवश्यक सामग्री और वस्तुएँ।  जीवन का सार और समय बदला। धातुओं क...

आशा अमर धन हैं।

हेलो, दोस्तो आप कैसे हैं।  मेरी तरफ से आपको आपके जीवन के लिए शुभकामना। दोस्तो,आज की पोस्ट का विषय हैं। "आशा अमर धन हैं". हम जीवन मे कई काम करते हैं। जीवन के लिए और अपनी सफलता और विकसा के लिए। नॉकरी,व्यापार,खेल।   लेकिन कभी कभी परिणाम हमारे मन मुताबिक नही आते। हम जैसा चाहते हैं। वैसा नही होता। लोग हमसे आगे निकल जाते हैं। कभी कभी हम बहुत कुछ करने के बाद भी मंजिल तक नही पहुंच पाते। कुछ तो बिना मेहनत के भी कहते मिलते हैं कि यार ऊपर वाला कितनी तकलीफ देगा। कब  ये होगा। कब वो होगा लेकिन मेहनत और मंजिल के लिए केवल मेहनत ही नही और भी बहुत कुछ होना चाहिए आपके तरकश में। जब आपके तरकश में सभी प्रकार के तीर होंगे तभी आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। तरकश के तिरो में मेहनत,शिक्षा,समय,त्याग,तपस्या,लक्ष्य,योजना,आशा और दृढ़ता के साथ संकल्प व शांति के साथ उचित संस्कार और क्षमा और मुस्कान। ये है आपके लिए मंजिल तक पहुचने के तीर। इन् तिरो में सबसे बड़ा और उपयोगी तीर हैं आशा का। आशा ही अमर धन हैं। किसान आशा के कारण साल दर साल काल पड़ने के बाद में अपने जीवन को जीता हैं। और कभी अपने खेतों म...