Skip to main content

खान पान और खून।

 

आज की पोस्ट का विषय हैं खान पान यानी जो हम आहार शरीर और जीवन को चलाने के लिए लेते हैं। उसका हमारे जीवन मे क्या प्रभाव पड़ता हैं। 
हमारे शरीर के साथ साथ हमारे शरीर मे रहने वाली आत्मा किस प्रकार की हैं। देव आत्मा हैं या दानव। हमारा जन्म का वर्ण और वर्ग कैसा हैं। इसका भी हमे ध्यान में रखकर खान पान को सर्वोपरि तव्वजो देनी चाहिए। 
आज के समय मे लोग नॉन वेज अर्थात मांसाहार को तव्वजो ज्यादा दे रहे हैं। जबकि पहले शाकाहार का आहार ही सर्वश्रेष्ठ माना जाता था। 
जीवन मे आहार से ही शरीर मे खून बनाता हैं। केवल शरीर मे खून और मांस का होना और हाथों में तलवार और भाले और तीर होने से ही कुछ हासिल नही होगा जबतक हमारे कुल का देव यदि हमारे खानपान से प्रसन्न नही हैं।
मैं हो या आप अक्सर अपने आसपास के खान पान को लेकर अक्सर बड़े बुजुर्ग चर्चाये करते है। कि हमे नॉन वेज नही खाना चाहिए या हुके वेज ही खाना चाहिए। 
लेकिन कभी आपने सोचा हैं कि ऐसा क्यों। 
तो इसका उत्तर आपको खान पान और आहार से शरीर मे बहने वाले खून से मिलता हैं। हमारे शरीर मे कैसा और किस किस्म का खून बहता हैं वही हमारे कुल,जीवन और भूत और भविष्य का आधार हैं।
मैं एक जगह की किसी कार्यक्रम में गया था वहाँ खान पान को लेकर चर्चा हो गयी। दो पक्षो में आपस मे काफी लंबी तकरार आहार को लेकर हो गयी जोकी अगर थोड़ी देर मैं बीच मे नही आता तो समझो लाठियां और हथियार भी चल जाते।
तब मैंने दोनों पक्षों से शांति और सुलह के लिए मनाया। बाद मैंने एक बात कही की खान पान से क्या होता है।
जैसे चलो इस संसार मे दो तरह के पशु,पक्षी और प्राणी हैं जिस एक पक्ष शाकाहरी और दूसरा मांसहारी। अब थोड़ा गौर करे तो हम पशुओं से शुरू करते हैं।
की कुदरत ने मांसहारी को शारीरिक बनावट में कुछ अलग दिया और शाकाहारी को अलग। 
जैसे मांसहारी के पंजे होते हैं। शाकाहारी के खुर होते हैं। मांसाहारी के पंजे शिकार को पकड़ने के लिए होते हैं जबकि शाकाहारी के खुर क्योकी उसको पकड़ने के लिए पंजो की जरूरत नही पड़ती।
शाकाहरी के बच्चे पैदा होते ही आंखे खोल देते हैं और कुछ ही मिनटों में दौड़ने लगते हैं। 
जबकि मांसहारी के बच्चे बंद आंखे लेकर पैदा होते है और काफी दिनों बाद आंखे खुलती हैं और चलने में भी समय लगता हैं।
शाकाहरी के आगे के ऊपर नीचे के दांत तेज होते हैं। ताकि घास को दांतों से खा सके। जबकि मांसहारी के ऊपर नीचे साइड के दांत बड़े और शिकार टाइप के होते हैं जोकि शिकार को चीरने फाड़ने के काम आते हैं।
शाकाहरी पानी को होठो से पीता हैं जबकि मांसहारी जीभ से। शाकाहरी धीमे और लंबी सांस लेता है। जबकि मांसहारी हांफते हुए सांस लेता है। 
अब हमें यह देखना हैं कि आदमी के पास मांसहारी जैसे शरीर की बनावट है या शाकाहरी जैसे कि। 
मैं कुछ नही कहूंगा कि शरीरिक बनावट भी ऊपर वाले ने जब शाकाहरी जैसी दी है तो फिर मांसहारी क्यो। इसका जवाब आपको स्वयं से पूछना होगा। 
जब हम शेर और कुते और बिल्ली या अन्य मांसहारी जानवर को घरों में रखना पसंद नही करते तो फिर आप घरों में मांसाहार क्यो काम मे लेते हैं। साथ ही जिन देवी देवताओं को शाकाहरी भोग लगेगा वो घर के अंदर लगेगा। मांसहारी जनवरो को जब घर मे प्रवेश नही है तो फिर घरों ले चूल्हों पर मासांहारी खाना क्यो बनता हैं जबकि कुलदेवी को शाकाहरी ही पसन्द हैं। 
अब यदि आपको मांसाहारी खाना खाना खाना है तो आपको मांसहारी देवो को जंगल मे जाकर उसका भोग कर सकते हो। मांसाहार घर के अंदर खाया जाने वाला आहार नही है। जब सब इस बात से सहमत हैं तो फिर इंसान क्यो नही समझता। यह इंसान के संस्कारो पर है। 
साथ ही हर विभाग चाहे सरकारी हो या प्राइवेट दोनों में हेड ऑफ डिपार्टमेंट को शांत और साधारण होना आवश्यक हैं जोकि शाकाहरी से ही सम्भव हैं। जबकि मासांहारी से गुस्सा और क्रोध का जन्म होता हैं जोकि किसी भी विषय के लिए हानिकारक है।
अब मैं यह तो नही कहूंगा कि किसको क्या करना हैं या मैं आप पर छोड़ता हूँ कि आप किस प्रकार का आहार लेते हैं आहार ही आपकी पहचान है। आहार ही आपके खून किन किस्म का आधार हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

दहेज प्रथा

 आज की पोस्ट का शीर्षक है। दहेज प्रथा। लड़की और लड़के के जन्म से ही एक शब्द को जन्म मिल जाता हैं और वो शब्द हैं दहेज।  सदियों से इस दहेज शब्द ने कितने ही तांडव किये हैं और कही शांति के साथ परिवारों को संबल दिया।  जीवन की यात्रा में जब बच्चे बड़े होते हैं तो विरासत में मिली रीति और रिवाजो की धरोहर के मुताबिक यौवन में कदम रखती संतानों को वैवाहिक संबंधों में बांधने और संसार मे ग्रहस्थ जीवन को संबल देने के लिए विवाहो को संपादित किया जाता हैं।  सदियों से इस वैवाहिक परम्परा में दहेज अर्थात पिता अपनी पुत्री को जोकि जीवन के नए वैवाहिक क्षेत्र में कदम रखने जाती हैं तब पिता के घर से पुत्री के घर ससुराल के लिए कुछ आवश्यक वस्तुओं व नीतियों का संग्रह दिया जाता था जोकि उस समय के मुताबिक धातुओं में ही होता था।  जैसे उस समय सोना,चांदी,पीतल,तांबा, कांसा, और मिट्टी व लकड़ी के साथ साथ कपड़े आदि सहयोग वस्तुओं को देने की परंपरा थी।  इस परंपरा का कारण था कि पिता अपनी पुत्री को अपनी हैसियत के मुताबिक कुछ सहयोग और वो भी आवश्यक सामग्री और वस्तुएँ।  जीवन का सार और समय बदला। धातुओं क...

अकेलापन

अकेला शब्द शायद आप ने हजारों बार सुना होगा। लेकिन कभी गौर किया कि अकेला शब्द में ऐसी कौनसी तासीर हैं जो बड़ा अटपटा और बेहद डरावना शब्द लगता हैं। अकेला यानी किसी का साथ नही,अकेला मतलब कोई साथ नही,अकेला मतलब सृष्टि में बिल्कुल अकेला और निरीह नितान्त अकेला। दुनिया मे जो व्यक्ति बिल्कुल अकेला होता हैं,अकेला पड़ जाता हैं। अकेला हो जाता हैं। तो समझो संसार उसको सबसे नीच,असफल,बेइज्जत व कम बुद्धि वाला काम मानते हैं। लेकिन संसार शायद भूल कर रहे हैं कि अक्सर अकेला शब्द वो शब्द हैं जो संसार को सार देता हैं। संसार मे शायद ही कोई हुआ हैं जो अकेलेपन से नही गुजरा हो। या जिसने अकेलेपन को नही जिया हो। लेकिन जिस अकेलेपन को लोग बुरा कह रहे है। अक्सर यह वो लोग कहते है जो मन और विचारों से इतने कमजोर होते हैं। जिनकी बुद्धि निम्न व इतनी कमजोर होती हैं जो बिना साथ के बिना पार्टी या माफिल के या बिना झुंड के नही रह सकते। यानी ऐसे लोग साधारण सोच और साधारण विषय की परिभाषा को इंगित करते हैं। अक्सर जिनका दिल,मन और विचार कुंठित होते है उनको अकेलापन एक जेल लगता हैं। उनको अकेलापन काटने को दौड़ता हैं। उनको अकेलापन खटक...

आजका युवा और युग

  दोस्तों यह लेख मैं एक स्टडी और काफी रिसर्च के बाद लिख रहा हूँ।  विदेश की एक मैगज़ीन और वेबसाइट व संगठन ने एक स्टडी की जिसमे पाया कि पहले आर्थिक सक्षमता नही थी। ज्यादतर आबादी गरीब थी। लेकिन वर्धश्रम नही थे। बुजुर्गो की अवहेलना नही होती थी। युवा या पिछली पीढ़ी बुजुर्गो का सन्मान करती थी। जबकि आज आर्थिक सक्षमता ज्यादा हैं धरती की बड़ी आबादी आज रोजगार और धन से शारोबार हैं। हर प्रकार की सम्पनता हैं। धन और लाइफ स्टाइल भी अत्यधिक परिपक्व हैं।  नारी पढ़ लिख गयी। बच्चो को बड़े और उम्दा स्कूलों और कॉलेजो में शिक्षा भी दी। कच्चे घरो से आज ऊंचे और बड़े व लग्जरी व गाड़ी घोड़े व तमाम तरह की सुविधाएं मिल गयी लेकिन क्या आज का युग व आज के हम लोग पहले की तुलना में सुखी हैं।  क्या नारी के  शिक्षित होने और पर्दा प्रथा खत्म होने व नर के बराबर हक्क और आजादी से दुनिया सुखी हैं।  क्या बच्चो को माता पिता अपना निवाला मुँह से निकाल कर बड़े और महंगे स्कूलों और कॉलेजो में शिक्षा और अपने सपनो की कुर्बानी देकर आज बेटे बेटियों का आराम माता पिता को मिल रहा हैं।  क्या पति दिन रात मेहनत और हाल...