शेयर मार्केट और शेयर शब्द को आपने अक्सर सुना होगा। लेकिन क्या आपने इस विषय को जीवन का अभिन्न अंग समझ कर इसके साथ जुड़ने का विचार किया।
शेयर बाजार क्या हैं। शेयर बाजार से इनकम कैसे हो सकती हैं। शेयर बाजार कितना सही विकल्प हैं कमाई के विषय से। शेयर बाजार कितना अहम हैं आज के समय मे।
मैं रूरल एरिया में शेयर मार्केट और उससे होने वाले लाभ और विकास के बारे में समय समय पर मोटिवेशन सेमिनार में ग्रामीण परिवेश में रहने वाले हजारों परिवारों के चेहरों पर फैली मायूसी को ख़ुशी में कैसे बदल सकता हूँ।
मैं जीवन मे सदा एक ही विषय पर विचार करता था। कि मैं कैसे सबको खुश कर सकता हूँ। गरीब का जीवन कैसे बदल सकता हू। ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले गरीब लोगों का जीवन कैसे बदलने का विचार सदा से मेरे जीवन का अभिन्न अंग बनकर मेरे साथ चला यह मैं आज तक जी रहा हूँ।
लगभग भारत के हर राज्य के बड़े और छोटे गांवो से लेकर शहरों तक मैं गया हूँ। मैंने एक ही बात पाई ग्रामीण स्तर पर लोग आर्थिक पिछडे हुए क्यो हैं। कारण एक ही पाया कि मुख्य और दिखते और शारीरिक कार्यो के अलावा सॉफ्ट वर्क कार्यो को ग्रामीण लोग सदियो से न तो जानते हैं और न उनको कोई ज्ञान देता हैं।
शहरों में बैंक सालो से हैं लेकिन ग्रामीण स्तर पर बैंक आज भी कही कही मुख्य स्थानों और जगहों पर ही हैं।
पिछले कुछ सालों में लोगो लोगो ने बैंक एकाउंट और बैंकों से लेनदेन की जानकारी ली हैं अब कही जाकर देश के 70% लोग बैंक के कार्यो और नीतियों को समझ सके हैं वो भी आधा अधूरा। 30% से 35% लोगो को ही केवल मुख्य बैंकिंग का पता हैं। ऐसे में शेयर मार्केट का ज्ञान तो बहुत दूर और आगे की सोच हैं यानी अगर यो कहे कि आसमान से भी ऊंचा हैं तो गलत नही होगा।
जबकि आज ज्यादातर लोग अमीर उर कम काम करके बड़ी आमदनी बना रहे हैं उसका मुख्य कारण शेयर बाजार हैं।
मैं जल्दी ही जानकारी सबकुछ नाम से आम लोगो के जीवन स्तर को उठाने के लिए एक मोटिवेशन सेमिनार जोकि ग्रामीण जनता के जीवन मे धन की आवक कैसे बढ सकती हैं उसके बारे में रखूंगा। कही कही रात्रि शिविरों का आयोजन भी किया जायेगा।
मोटिवेशन शिविरों में युवाओ,बुजुर्गो,महिलाओ,बालिकाओ से लेकर आमदनी और खुशहाल जीवन को कैसे जिया जाए पर चर्चा होगी। नशे की प्रथा को बंद या कम करने की कोशिश की जाएगी।
शराब या नशे को सीमित और बन्द करके जीवन मे शिक्षा के महत्व को केवल रोजगार का माध्यम न बनाकर जीवन मे शिक्षा से जीवन को कैसे आगे बढ़ना हैं पर चर्चाये व ग्रामीण स्वस्थ्य व अस्पतालों में मिलने वाली सरकारी और गैर सरकारी सेवाओं की जानकारियां दी जाएगी।
मुख्य मुद्दा एक ही हैं कि शिक्षा और जानकारी के अभाव में कोई पिछड़े नही। क्योकि इस दुनिया मे कोई कुछ साथ लेकर नही जायेगा लेकिन यदि सब मिलकर कोशिश करे तो आम आदमी की जीवन शैली और गरीबी को मिटाने का काम कर सकते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रो में पढ़े लिखे युवाओ को इस मिशन में शामिल किया जाएगा। भारत के हर गांव में जनता खुशाल रहे यही कामना हैं। मेरी।
शेयर मार्केट के अलावा अन्य सभी पहलुओं व धन को कैसे कम मेहनत और किसानी कार्यो के साथ हंसते खेलते जीवन के लिए बना सके यही मेरी जीवन यात्रा हैं।
अतः यदि आपमे से कोई भी अपने एरिया में मोटिवेशन सेमिनार का आयोजन करता हैं तो मैं आपके मोटिवेशन सेमिनार में समय निकाल कर पक्का आऊंगा। आप मुझसे संपर्क करे।
Comments
Post a Comment