Skip to main content

Posts

अकेलापन

अकेला शब्द शायद आप ने हजारों बार सुना होगा। लेकिन कभी गौर किया कि अकेला शब्द में ऐसी कौनसी तासीर हैं जो बड़ा अटपटा और बेहद डरावना शब्द लगता हैं। अकेला यानी किसी का साथ नही,अकेला मतलब कोई साथ नही,अकेला मतलब सृष्टि में बिल्कुल अकेला और निरीह नितान्त अकेला। दुनिया मे जो व्यक्ति बिल्कुल अकेला होता हैं,अकेला पड़ जाता हैं। अकेला हो जाता हैं। तो समझो संसार उसको सबसे नीच,असफल,बेइज्जत व कम बुद्धि वाला काम मानते हैं। लेकिन संसार शायद भूल कर रहे हैं कि अक्सर अकेला शब्द वो शब्द हैं जो संसार को सार देता हैं। संसार मे शायद ही कोई हुआ हैं जो अकेलेपन से नही गुजरा हो। या जिसने अकेलेपन को नही जिया हो। लेकिन जिस अकेलेपन को लोग बुरा कह रहे है। अक्सर यह वो लोग कहते है जो मन और विचारों से इतने कमजोर होते हैं। जिनकी बुद्धि निम्न व इतनी कमजोर होती हैं जो बिना साथ के बिना पार्टी या माफिल के या बिना झुंड के नही रह सकते। यानी ऐसे लोग साधारण सोच और साधारण विषय की परिभाषा को इंगित करते हैं। अक्सर जिनका दिल,मन और विचार कुंठित होते है उनको अकेलापन एक जेल लगता हैं। उनको अकेलापन काटने को दौड़ता हैं। उनको अकेलापन खटक...

मैं मोटिवेशन स्पीकर कैसे और क्यो बना।

My struggles made me realize that I can transform the lives of many with his own knowledge so I decided to be a motivational speaker. मेरे संघर्षों ने मुझे एहसास कराया कि मैं उनके ज्ञान से कई लोगों के जीवन को बदल सकता हूं इसलिए मैंने एक प्रेरक वक्ता बनने का फैसला किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस अजय : हेलो, मोटिवेटर राठौड़, आप मोटिवेशन स्पीकर कैसे बने। मोटिवेटर राठौड़: हेलो प्रेस आपका स्वागत है मेरे इस मोटिवेशन शो में। आपका प्रश्न हैं कि मैं मोटिवेशन स्पीकर कैसे बना। मैं बचपन से ही आर्मी स्कूल में पढ़ा मेरे पिताजी इंडियन आर्मी में थे। इसलिए मैं अपनी पहली क्लास के लिए जोधपुर राजस्थान से असम गया। मैं जीवन मे पहली बार गांव से इतने बड़े सफर पर निकला था। पिताजी ने अपने मिलने वाले के साथ मुझे बुलाया था। मैं ट्रैन में था उस समय छोटी ट्रैन होती थी यह बात 1981 की हैं। मुझे पहली बार अहसास हुआ कि मेरे गांव से भी बड़ा और कोई सभी सुविधाओं के साथ अन्य गांव भी हैं जहाँ मेरे गांव से भी ज्यादा सबकुछ हैं मेरे गांव में तो सिवाय कुछ जरूरी सेवाओ के कुछ नही। वही से मन मे एक प्रश्न आया कि इसका मतलब इससे भी बड़ा और कु...

21वी सदी और डिजिटल

  आज हम 21 सदी में आगे बढ़ रहे हैं। हाल ही में हम विश्व की सबसे बड़ी त्रासदी कोरोना से रूबरू होकर निकले हैं। कोरोना ने एक बात साबित कर दी कि जिन कंपनियों या लोगो ने समय रहते ऑनलाइन कार्य शुरू कर दिए थे उनके पास आज कोरोना के अंदर और आज भी बेहतर रोजगार हैं। यानी कोरोना में सबसे ज्यादा अगर कोई कार्य या उद्योग चला हैं तो समझो वो था और हैं डिजिटल कार्य। यानी ऑनलाइन उद्योग।  जितने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म हैं जिसमे फेसबुक,इंस्टाग्राम,गूगल,यूट्यू ब के साथ ऑनलाइन बैंकिंग हो या ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी ऐप्प।  सबसे ज्यादा ऑनलाइन प्लेटफार्म ने कमाया भले किसी भी क्षेत्र का हो। गेम्स की ऐप्प हो या अन्य माध्यम। सबसे ज्यादा कोरोना अर्थात मुसीबत वाले समय मे चला हैं तो वो हैं डिजिटल तंत्र। ऐसे में मैं आपको यही सलाह देना चाहूंगा कि आप भी कही न कहि किसी न किसी डिजिटल युग की क्रांति से जुड़ जाइये। भले आज आप नोकरी करते हैं या अन्य रोजगार या अन्य धंधे। लेकिन आज के समय मे सबसे अहम यदि कोई कार्य हैं तो वो हैं मोबाइल यानी डिजिटल क्रांति। आप अपना मूल काम या व्यापार व अन्य कार्य करते हुए भी आप मोबाइल यानी ...

जीवन के दो वर्ग।

जीवन मे दो वर्ग हैं।   इंसान वही आगे बढ़ता है जो समय के मुताबिक चलता हैं। समय के मुताबिक अगर आप चल पड़े तो समझो आपका लक्ष्य हो या जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आप सफल हो सकते हैं।  जीवन मे सदैव याद रखना कर्म अवश्य फलता हैं। कर्म दो तरह के होते है। वर्तमान और भविष्य निकट दृष्टि और दूर दृष्टि। निकट दृष्टि में आज पर इंसान जीता हैं। जोकि 90% स्वयं के लिए हो गया। जिसमें किसी भी प्रकार के बिना लक्ष्य के जीवन को जीना जिसमे धन ही केंद्र और जीवन का मुख्य सार ही संसार की भौतिकता को भोगने के लिए स्वयं को सबसे आगे रखता हैं। इस प्रकार का जीवन इंसान में ही नही वरण जीव जंतुओं और पशु पक्षियों में भी होता हैं। आप कभी अपने आसपास ध्यान से देखना की वनस्पति के कितने वर्ग हैं।  तो आप पाएंगे कि एक वर्ग हैं जिसको बेल लता झाड़ झखाड़ और खेती की फसलें यही कुछ दिनों और महीनों में उग जाते हैं। लेकिन आपने जल्दी उगने वाले इस वर्ग का यदि सम्पूर्ण विवेचन करो तो आप पाएंगे कि किस्म और क्विलिटी के साथ साथ मुख्य गुणवत्ता भी साधारण से नीचे ही होती हैं। साथ ही इस वर्ग का जीवन चक्र भी ज्यादा लंबा नही होता।...

धन की आवक कैसे?

  शेयर मार्केट और शेयर शब्द को आपने अक्सर सुना होगा। लेकिन क्या आपने इस विषय को जीवन का अभिन्न अंग समझ कर इसके साथ जुड़ने का विचार किया।  शेयर बाजार क्या हैं। शेयर बाजार से इनकम कैसे हो सकती हैं। शेयर बाजार कितना सही विकल्प हैं कमाई के विषय से। शेयर बाजार कितना अहम हैं आज के समय मे।  मैं रूरल एरिया में शेयर मार्केट और उससे होने वाले लाभ और विकास के बारे में समय समय पर मोटिवेशन सेमिनार में ग्रामीण परिवेश में रहने वाले हजारों परिवारों के चेहरों पर फैली मायूसी को ख़ुशी में कैसे बदल सकता हूँ।  मैं जीवन मे सदा एक ही विषय पर विचार करता था। कि मैं कैसे सबको खुश कर सकता हूँ। गरीब का जीवन कैसे बदल सकता हू। ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले गरीब लोगों का जीवन कैसे बदलने का विचार सदा से मेरे जीवन का अभिन्न अंग बनकर मेरे साथ चला यह मैं आज तक जी रहा हूँ। लगभग भारत के हर राज्य के बड़े और छोटे गांवो से लेकर शहरों तक मैं गया हूँ। मैंने एक ही बात पाई ग्रामीण स्तर पर लोग आर्थिक पिछडे हुए क्यो हैं। कारण एक ही पाया कि मुख्य और दिखते और शारीरिक कार्यो के अलावा सॉफ्ट वर्क कार्यो को ग्रामीण लोग ...

अमीर कैसे बनें: आप भी बनना चाहते हैं करोड़पति

  अमीर कैसे बनें: आप भी बनना चाहते हैं करोड़पति, तो अपनाएं ये 11 स्मार्ट तरीके सार अमीर और गरीब के बीच अंतर सिर्फ एक सोच और दूसरा जोखिम का है। अमीर आदमी जोखिम लेकर निवेश करता है, वह बाजार में एक नया दृष्टिकोण पेश करता है।    विस्तार अमीर कौन नहीं बनना चाहता? रात-दिन, सोते-जागते हर व्यक्ति के मन में यह ख्याल जरूर आता होगा कि वह करोड़पति क्यों नहीं है। वह भी उतनी ही तो मेहनत करता है, जितना दूसरा व्यक्ति। बावजूद इसके वह हमेशा पैसे की तंगी से जूझता रहता है।  यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि हम जिससे अपनी तुलना कर रहे हैं, क्या हमने कभी उसका मूल्यांकन किया है। क्या आप भी उस व्यक्ति की तरह सोचते हैं और उसकी तरह जोखिम उठाने को तैयार हैं? अगर ऐसा है तो आप भी जल्द से जल्द अमीर बन सकते हैं, लेकिन आपको इसके लिए इन 11 तरीकों को अपनाना होगा....  1. खुद पर निवेश करें, सुधार करते रहें  अपने आसपास के लोगों का मूल्यांकन करेंगे तो पाएंगे कि जितने भी सफल लोग हैं, वे खुद में सुधार करना कभी बंद नहीं करते। सुधार के लिए वे समय, पैसा, ऊर्जा का निवेश करते हैं। अगर आप भी सफल और अमी...

धन और जीवन

  धन अर्थात मान सन्मान,इज्जत,रुतबा और सर्वमान्य। गरीब लोगों की सोच हैं कि धन सही और उत्तम विधि और रीति से कमाया हुआ होना चाहिए। अर्थात धन जोकि संसार के केंद्र में मुख्य बिंदु हैं। जिसके बिना एक कदम चलना संभव नही।  धन है तो आप शान और शौकत की जिंदगी जी सकते हैं। आपके परिवार,पत्नी बच्चो और समाज के साथ साथ ग्राम और सम्पूर्ण जान पहचान और न जानने वालों के बीच भी चर्चा वो भी हर जगह और हर माफिल में।  यदि धन नही तो पत्नी के दिल मे भी पति की छवि एक अमान्य और निर्धन व्यक्ति की बन जाएगी। धन वो चाबी हैं जोकि आज से नही सदियो से हैं। जिसको राजा महाराजा और लुटेरे तक सब से ज्यादा मानते थे। जोकि आज नेता और अभिनेता हो या अन्य धन को ही मुख्य तव्वजो दी जाती हैं। ऐसे में यदि कोई बिना धन के ऊपर लिखी सन्मान की बातों को पाना चाहता हैं तो शायद वो गलत सोच रहा हैं। क्योंकि जीवन मे बिना धन सबकुछ असम्भव हैं।  जीवन का सार ही धन हैं। आज जिसका कारण भोग और विलासिता हैं। धन जितना ज्यादा होगा बुद्धि उतनी ज्यादा होगी। धन जितना ज्यादा होगा बुद्धि उतनी ज्यादा विकसित और बेहतर होगी। जीवन मे सबसे अहम ही धन ह...