Skip to main content

Posts

शार्ट कट हैं अभिशाप!

हेलो,दोस्तो   आप कैसे हैं। आपको आपके लंबे जीवन के लिए शुभकामना। दोस्तो,आज की मेरी पोस्ट का विषय हैं" शार्ट कट अभिशाप हैं" दोस्तो, आज मैं मेरे विचार में वास्तव में शार्ट कट को अभिशाप मानता हूँ। शार्ट कट तो कमजोर दिल वालो का हथियार हैं। अक्सर आप जब शाम ढल जाती हैं। और कोई दूसरे मौहल्ले का बच्चा आपके बेटे का दोस्त हैं। रात पड़ने लगे गयी हैं। तो आप उस बच्चे को क्या कहोगे। बेटा वहाँ से मत जाना वहा काफी अंधेरा हैं। तो वो सामने से शर्माजी के घर के अंदर से शार्ट कट हैं। वहाँ से चले जाओ।  मतलब शर्मा जी बच्चे को घर मे से निकलने देंगे। क्योकि वो कमजोर और छोटा हैं। लेकिन बड़ो को थोड़े ही निकलने देंगे। क्योंकि वो मजबूत हैं। तो जीवन के किसी भी क्षेत्र में आप अगर शार्टकट से कोई परीक्षा या कार्य करते हैं। तो आप मजबूत नही कमजोर होने की निशानी हो  दूसरा किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है। सेना के एक पेपर होने के बाद साक्षात्कार में अधिकारी ने पूछा कि आपको एक ऐसा प्रश्न पूछुंगा जो बहुत आसान है। अगर आप इस प्रश्न का उत्तर नही दे पाए तो आप असफल माने जाएंगे।  लड़के चुप चाप बैठे सुन रहे थे। तभी अध...

लोग क्या कहेंगें।

हेलो,दोस्तो आप कैसे हैं।  आपका हर दिन खुशी से बीते। यह मेरी ब्लॉगर पर पहली पोस्ट हैं।  आज की पोस्ट का विषय है। जिसको आपने ऊपर पढ़ा होगा। फिर भी मैं बता देता हूँ "लोग क्या कहेंगे। आज मैं आपको इस विषय पर मेरा अनुभव और इसकी गहराई के बारे में लिखूंगा।  दोस्तो,   सबसे पहले मैं आपको बता दु की मेरी किसी भी पोस्ट का जो मतलब हैं वो किसी परंपरा या संस्कृति के खिलाफ नही हैं।  दोस्तो, अब मैं आता हूँ। आने मूल विषय पर। अक्सर आप और मैं यह कहते सुनते हैं। कि यार लोग क्या कहेंगे। लोग मेरे बारे में क्या बाते करेंगे। अगर नही हुआ तो। मै लोगो को क्या जवाब दूंगा।  दोस्तो अक्सर इसी उधेड़बुन में हजारो लाखो काबिल लोग अपने सपने अधूरे छोड़कर सिर्फ लोगो को खुश करने में लग जाते हैं। जबकि लोग कभी भी आपसे खुश नही होते। लोग सिर्फ दो ही बातें चाहते  हैं। पहली ये बन्दा हमसे आगे नही बढ़ना चाहिए किसी भी हालत में। दूसरा गिरने के बाद हेकड़ी मारना की हमने कहा था न कि ये बन्दा कभी ये काम नही कर सकता। लोग सिर्फ किसी को अपने आगे गिरता देखना चाहते हैं। या फिर आप उनके झुंड में शामिल हो जाओ।...

आशा अमर धन हैं।

हेलो, दोस्तो आप कैसे हैं।  मेरी तरफ से आपको आपके जीवन के लिए शुभकामना। दोस्तो,आज की पोस्ट का विषय हैं। "आशा अमर धन हैं". हम जीवन मे कई काम करते हैं। जीवन के लिए और अपनी सफलता और विकसा के लिए। नॉकरी,व्यापार,खेल।   लेकिन कभी कभी परिणाम हमारे मन मुताबिक नही आते। हम जैसा चाहते हैं। वैसा नही होता। लोग हमसे आगे निकल जाते हैं। कभी कभी हम बहुत कुछ करने के बाद भी मंजिल तक नही पहुंच पाते। कुछ तो बिना मेहनत के भी कहते मिलते हैं कि यार ऊपर वाला कितनी तकलीफ देगा। कब  ये होगा। कब वो होगा लेकिन मेहनत और मंजिल के लिए केवल मेहनत ही नही और भी बहुत कुछ होना चाहिए आपके तरकश में। जब आपके तरकश में सभी प्रकार के तीर होंगे तभी आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। तरकश के तिरो में मेहनत,शिक्षा,समय,त्याग,तपस्या,लक्ष्य,योजना,आशा और दृढ़ता के साथ संकल्प व शांति के साथ उचित संस्कार और क्षमा और मुस्कान। ये है आपके लिए मंजिल तक पहुचने के तीर। इन् तिरो में सबसे बड़ा और उपयोगी तीर हैं आशा का। आशा ही अमर धन हैं। किसान आशा के कारण साल दर साल काल पड़ने के बाद में अपने जीवन को जीता हैं। और कभी अपने खेतों म...