Skip to main content

शार्ट कट हैं अभिशाप!

हेलो,दोस्तो
  आप कैसे हैं। आपको आपके लंबे जीवन के लिए शुभकामना।
दोस्तो,आज की मेरी पोस्ट का विषय हैं" शार्ट कट अभिशाप हैं"
दोस्तो, आज मैं मेरे विचार में वास्तव में शार्ट कट को अभिशाप मानता हूँ। शार्ट कट तो कमजोर दिल वालो का हथियार हैं। अक्सर आप जब शाम ढल जाती हैं। और कोई दूसरे मौहल्ले का बच्चा आपके बेटे का दोस्त हैं। रात पड़ने लगे गयी हैं। तो आप उस बच्चे को क्या कहोगे। बेटा वहाँ से मत जाना वहा काफी अंधेरा हैं। तो वो सामने से शर्माजी के घर के अंदर से शार्ट कट हैं। वहाँ से चले जाओ।
 मतलब शर्मा जी बच्चे को घर मे से निकलने देंगे। क्योकि वो कमजोर और छोटा हैं। लेकिन बड़ो को थोड़े ही निकलने देंगे। क्योंकि वो मजबूत हैं। तो जीवन के किसी भी क्षेत्र में आप अगर शार्टकट से कोई परीक्षा या कार्य करते हैं। तो आप मजबूत नही कमजोर होने की निशानी हो
 दूसरा किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है। सेना के एक पेपर होने के बाद साक्षात्कार में अधिकारी ने पूछा कि आपको एक ऐसा प्रश्न पूछुंगा जो बहुत आसान है। अगर आप इस प्रश्न का उत्तर नही दे पाए तो आप असफल माने जाएंगे।
 लड़के चुप चाप बैठे सुन रहे थे। तभी अधिकारी ने पूछा। जब आप स्टेशन पर उतरे और सेंटर की तरफ आने लगे तो गंदा नाला कहा आया था। सब चुप थे। लड़का एक ही लेना था। सब लड़के एक दूसरे का चहरा देख रहे थे। अधिकारी एक एक सबको खड़ा करके पूछ रहे थे लेकिन किसी को उस प्रश्न ल उत्तर पता नही था। सबसे अंत मे एक फटी हुई टीशर्ट में एक लड़का बैठा था। जिसका अंतिम नंबर था। अधिकारी ने वो प्रश्न वापस दोहराया। लड़का खड़ा होकर बोला गंदा नाला तो स्टेशन से थोड़ी दूरी पर सड़क के दाहिने किनारे पीपल के पेड़ के पास सामने हीरो होंडा का शोरूम हैं। वहाँ हैं। और वो लड़का सफल हो गया।
  अधिकारी ने पूछा तुम्हे इस प्रश्न का उत्तर कैसे पता चला। लड़का बोला मेरे पास यहाँ  तक आनेके पैसे नही थे। इसलिए पैदल आते समय मैं वहाँ से आया था। जबकि बाकी सबके पास पैसे थे इसलिए टैक्सी और गाड़ियों में आये थे इसलिए ध्यान नही दिया।
दोस्तों अब आप शार्टकट का मतलब और नुकसान जान चुके हैं।
आपको मेरी पोस्ट कैसी लगी कमेंट जरूर लिखे।
विजिट : मोटिवेशन सफलता के लिए एक चाबी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आजका युवा और युग

  दोस्तों यह लेख मैं एक स्टडी और काफी रिसर्च के बाद लिख रहा हूँ।  विदेश की एक मैगज़ीन और वेबसाइट व संगठन ने एक स्टडी की जिसमे पाया कि पहले आर्थिक सक्षमता नही थी। ज्यादतर आबादी गरीब थी। लेकिन वर्धश्रम नही थे। बुजुर्गो की अवहेलना नही होती थी। युवा या पिछली पीढ़ी बुजुर्गो का सन्मान करती थी। जबकि आज आर्थिक सक्षमता ज्यादा हैं धरती की बड़ी आबादी आज रोजगार और धन से शारोबार हैं। हर प्रकार की सम्पनता हैं। धन और लाइफ स्टाइल भी अत्यधिक परिपक्व हैं।  नारी पढ़ लिख गयी। बच्चो को बड़े और उम्दा स्कूलों और कॉलेजो में शिक्षा भी दी। कच्चे घरो से आज ऊंचे और बड़े व लग्जरी व गाड़ी घोड़े व तमाम तरह की सुविधाएं मिल गयी लेकिन क्या आज का युग व आज के हम लोग पहले की तुलना में सुखी हैं।  क्या नारी के  शिक्षित होने और पर्दा प्रथा खत्म होने व नर के बराबर हक्क और आजादी से दुनिया सुखी हैं।  क्या बच्चो को माता पिता अपना निवाला मुँह से निकाल कर बड़े और महंगे स्कूलों और कॉलेजो में शिक्षा और अपने सपनो की कुर्बानी देकर आज बेटे बेटियों का आराम माता पिता को मिल रहा हैं।  क्या पति दिन रात मेहनत और हाल...

दहेज प्रथा

 आज की पोस्ट का शीर्षक है। दहेज प्रथा। लड़की और लड़के के जन्म से ही एक शब्द को जन्म मिल जाता हैं और वो शब्द हैं दहेज।  सदियों से इस दहेज शब्द ने कितने ही तांडव किये हैं और कही शांति के साथ परिवारों को संबल दिया।  जीवन की यात्रा में जब बच्चे बड़े होते हैं तो विरासत में मिली रीति और रिवाजो की धरोहर के मुताबिक यौवन में कदम रखती संतानों को वैवाहिक संबंधों में बांधने और संसार मे ग्रहस्थ जीवन को संबल देने के लिए विवाहो को संपादित किया जाता हैं।  सदियों से इस वैवाहिक परम्परा में दहेज अर्थात पिता अपनी पुत्री को जोकि जीवन के नए वैवाहिक क्षेत्र में कदम रखने जाती हैं तब पिता के घर से पुत्री के घर ससुराल के लिए कुछ आवश्यक वस्तुओं व नीतियों का संग्रह दिया जाता था जोकि उस समय के मुताबिक धातुओं में ही होता था।  जैसे उस समय सोना,चांदी,पीतल,तांबा, कांसा, और मिट्टी व लकड़ी के साथ साथ कपड़े आदि सहयोग वस्तुओं को देने की परंपरा थी।  इस परंपरा का कारण था कि पिता अपनी पुत्री को अपनी हैसियत के मुताबिक कुछ सहयोग और वो भी आवश्यक सामग्री और वस्तुएँ।  जीवन का सार और समय बदला। धातुओं क...

आशा अमर धन हैं।

हेलो, दोस्तो आप कैसे हैं।  मेरी तरफ से आपको आपके जीवन के लिए शुभकामना। दोस्तो,आज की पोस्ट का विषय हैं। "आशा अमर धन हैं". हम जीवन मे कई काम करते हैं। जीवन के लिए और अपनी सफलता और विकसा के लिए। नॉकरी,व्यापार,खेल।   लेकिन कभी कभी परिणाम हमारे मन मुताबिक नही आते। हम जैसा चाहते हैं। वैसा नही होता। लोग हमसे आगे निकल जाते हैं। कभी कभी हम बहुत कुछ करने के बाद भी मंजिल तक नही पहुंच पाते। कुछ तो बिना मेहनत के भी कहते मिलते हैं कि यार ऊपर वाला कितनी तकलीफ देगा। कब  ये होगा। कब वो होगा लेकिन मेहनत और मंजिल के लिए केवल मेहनत ही नही और भी बहुत कुछ होना चाहिए आपके तरकश में। जब आपके तरकश में सभी प्रकार के तीर होंगे तभी आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। तरकश के तिरो में मेहनत,शिक्षा,समय,त्याग,तपस्या,लक्ष्य,योजना,आशा और दृढ़ता के साथ संकल्प व शांति के साथ उचित संस्कार और क्षमा और मुस्कान। ये है आपके लिए मंजिल तक पहुचने के तीर। इन् तिरो में सबसे बड़ा और उपयोगी तीर हैं आशा का। आशा ही अमर धन हैं। किसान आशा के कारण साल दर साल काल पड़ने के बाद में अपने जीवन को जीता हैं। और कभी अपने खेतों म...